फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Satta Ka Sangram: Equal opportunity in employment, reservation in education should end - said first time voter

Satta Ka Sangram: रोजगार में मिले इक्वल अपॉर्च्यूनिटी, पढ़ाई में खत्म हो आरक्षण- बोले फर्स्ट टाइम वोटर

Fri, 05 Apr 2024 01:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

प्रदेश में मतदाताओं के चुनावी मुद्दों को जानने निकला अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज लेक सिटी उदयपुर में है। सुबह के सत्र में हुई चाय पर चर्चा के बाद हमारी टीम ने दूसरे सत्र में युवाओं से लोकसभा चुनावों को लेकर उनके विचार जाने।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Equal opportunity in employment, reservation in education should end - said first time voter
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 मार्च को अलवर से प्रदेश में दाखिल हुआ अमर उजाला का चुनावी रथ आज मतदाताओं के विचार जानने के लिए उदयपुर में है। चाय पर चर्चा के बाद हमारी टीम दिन में युवाओं से चुनावों को लेकर उनके विचार जानने के लिए उनके बीच पहुंची। इसके बाद शाम को चर्चा होगी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं के साथ। जानिये क्या है युवाओं, खासतौर पर पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के विचार
विज्ञापन


पढ़ाई में खत्म हो आरक्षण

पहली बार वोट डालने वाली सरिता चौधरी का कहना है कि पार्टियां चुनावी में केवल वादे ही करती हैं। बेहतर होगा कि चुनावी वादों को पूरा किया जाए। दिव्या काबरा कहती हैं कि भाजपा ने देश के विकास में अच्छा-खासा योगदान दिया है लेकिन शिक्षा के मामले में अब भी काम किया जाना बाकी है। बड़े कोर्सेस में एडमिशन के लिए आरक्षण के कारण सामान्य वर्ग के छात्रों को लाभ नहीं मिल पाता है, इस दिशा में काम किए जाने की जरूरत है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से उदयपुर काफी सेफ है।
विज्ञापन


वादे पूरा करने वालों को ही देंगे वोट

जर्नलिज्म और मास कॉम की स्टूडेंट अंजलि शर्मा का कहना है कि भाजपा ने हालांकि रोजगार के लिए नए साधन उपलब्ध कराए हैं लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि सभी को इक्वल अपॉर्च्यूनिटी मिलनी चाहिए। उदयपुर में पढ़ाई कर रही तस्नीम का कहना है कि यहां कॉलेजों की कमी है। उन्होंने कहा कि वादों पर कायम रहने वाली पार्टी को ही वोट डालना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के अवसर बढ़ें

फर्स्ट टाइम वोटर पीयूष का कहना है कि सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। महिला आरक्षण बिल को लेकर युवा छात्राओं का कहना है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed