{"_id":"66a5cb57e9478bdbab0909fe","slug":"rajasthan-weather-heavy-rain-warning-in-16-districts-of-the-state-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
Sun, 28 Jul 2024 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:09 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले कुछ दिनों में राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून की जोरदार बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में एक दिन में इस सीजन की सबसे ज्यादा पानी की आवक हुई है। कोटा में भारी बारिश के बाद कोटा बैराज के 6 गेट और कालीसिंध बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए मौसम केंद्र की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जोरदार बारिश के चलते बांधों में 67 एमक्यूएम से ज्यादा की आवक हुई है, जो इस सीजन में अब तक सर्वाधिक है।
विज्ञापन
कोटा में शनिवार को भारी बारिश के चलते कोटा बैराज के 6 गेट तथा कालीसिंध बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले चार-पांच दिन राजस्थान में मानसून के सक्रिय रहने और उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोटा के कानावास में 88 एमएम, चेचट में 78, रामगंजमंडी में 52, झालावाड़ के पचपहाड़ में 92, डग में 75, पिरावा में 56, दौसा के लालसोट में 48, बूंदी में 40, बारां के अंता में 44, भीलवाड़ा शहर में 44, कोटड़ी में 42, सवाई माधोपुर में 45 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन