फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News: Udaipur Files Movie On Kanhaiya Lal Banned, Wife Writes Emotional Letter To PM Modi

राजस्थान: 'फिल्म में कुछ भी गलत नहीं', उदयपुर फाइल्स पर रोक को लेकर कन्हैयालाल की पत्नी भावुक; PM को लिखा पत्र

Sat, 12 Jul 2025 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Jul 2025 04:34 PM IST
सार

Udaipur: जशोदा ने आगे लिखा कि मेरे बच्चे बता रहे हैं कि अब इस फिल्म पर मोदी सरकार का फैसला होगा। आपको तो पता है कि हमारे साथ कितना गलत हुआ है। आपसे निवेदन है कि इस फिल्म को रिलीज करवाइए ताकि पूरी दुनिया को सच पता चल सके। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Rajasthan News: Udaipur Files Movie On Kanhaiya Lal Banned, Wife Writes Emotional Letter To PM Modi
मृतक कन्हैयालाल की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में उनकी पत्नी जशोदा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है और फिल्म को रिलीज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जशोदा साहू ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे पति की हत्या पर बनी फिल्म को मुस्लिम संगठनों और उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में रुकवा दिया है। मैंने खुद फिल्म देखी है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह तो मेरे पति की हत्या की कहानी है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल पहले मेरे पति की हत्या कर दी गई और अब उनके हत्यारों का पक्ष लेने वाले लोग कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने जा रहे हैं। कपिल सिब्बल कह रहे हैं कि जो हुआ उसे फिल्म में दिखा भी नहीं सकते। क्या अब सच्चाई भी नहीं दिखाई जा सकती?
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नारी न्याय सम्मेलन में गरजीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

जशोदा ने आगे लिखा कि मेरे बच्चे बता रहे हैं कि अब इस फिल्म पर मोदी सरकार का फैसला होगा। आपको तो पता है कि हमारे साथ कितना गलत हुआ है। आपसे निवेदन है कि इस फिल्म को रिलीज करवाइए ताकि पूरी दुनिया को सच पता चल सके। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली आकर आपसे मिलना चाहती हूं, कृपया समय दीजिए।

बता दें कि  कोर्ट ने पहले इस फिल्म में कई कट लगाने की बात कही थी। उसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फिल्म पर रोक लगा दी है। यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप से और अधिक संवेदनशील होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed