फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News: The Trible Minister asks people to have more kids, says PM Modi will build houses for them

Rajasthan News: भजनलाल सरकार में मंत्री बाबूलाल खराड़ी बोले- खूब बच्चे पैदा करो, PM मोदी उनके लिए घर बनवा देंगे

Wed, 10 Jan 2024 12:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:33 PM IST
सार

Udaipur: प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा- आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए छत बनवा देंगे। जैसे ही मंच से खराड़ी ने यह बात कही वहां मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

विज्ञापन
Rajasthan News: The Trible Minister asks people to have more kids, says PM Modi will build houses for them
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा विधायक हैं।

विज्ञापन


उदयपुर शहर के पास नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  बोलते हुए बाबूलाल खराड़ी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भी भूखा न सोए और सबके सिर पर छत हो। आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी आपके घर बनाएंगे। जैसे ही खराड़ी ने यह बयान दिया, कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे और मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए।
विज्ञापन


बाबूलाल खराड़ी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री देंगे घर'

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए, कोई बिना छत का नहीं रहे। आप तो खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री आपका मकान बना देंगे। फिर तकलीफ किस बात की। आप तो जानते हो कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 


खराड़ी के परिवार में दो पत्नियों से चार बेटे और चार बेटियाँ हैं। उनका पूरा परिवार उदयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed