फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News: Panther terror in Udaipur two people died in the attack in 24 hours

Rajasthan News: उदयपुर में तेंदुए की दहशत, 24 घंटे में दो लोगों को मारकर खाया, पांच महीनों में ली आठ की जान

Fri, 20 Sep 2024 10:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

राजस्थान में उदयपुर में तेंदुए के हमले में एक और युवक की जान चली गई है। महज 24 घंटों के अंतर में उदयपुर में पेंथर ने 2 लोगों की जान ले ली। इससे शहर में दहशत फैल गई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Panther terror in Udaipur two people died in the attack in 24 hours
तेंदुए ने उदयपुर में फैलाई दहशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में तेंदुए के हमलों से दहशत मची हुई है। उदयपुर में गुरुवार को शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर तेंदुए ने दो लोगों को अपना निवाला बना लिया। दो सप्ताह पहले भी तेंदुए ने एक महिला को मार डाला था। बीते 5 महीनों यहां तेंदुएओं के हमलों में 8 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में तेंदुओं के बढ़ते हमलों की बड़ी वजह इनकी आबादी का बढ़ना भी है। वन विभाग की ओर किए गए वॉटर होल सेंस्स के अनुसार इस साल तेंदुओं की आबादी 925 हो चुकी है जो 20222 में 818 थी।

विज्ञापन


8 सितंबर को ही 40 वर्षीय मीराबाई की तेंदुए ने हमले में जान चली गई। इंसानी मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए वन विभाग ने NWB(नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड) को पत्र भी लिखा है। इसके अलावा वन विभाग ने राजस्थान में तेंदुए का संरक्षण करने वाली NTCA (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) से भी संपर्क किया है और इस मामले में सहायता की मांग की है। 
विज्ञापन


इधर, वन विभाग की टीमें आदमखोर हुए पैंथर को पकड़ने में जुटी है। लेकिन, अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पैंथर्स की ओर से किए जा रहे अटैक से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पैंथर ने पहला शिकार बुधवार शाम को गोगुंदा इलाके में नाबालिग लड़की को बनाया। इस घटना के 24 घंटे के भीतर फिर से गोगुंदा इलाके में पैंथर ने शाम को एक युवक पर हमला कर उसे मार डाला। यह युवक गोगुंदा के भेवड़िया गांव का रहने वाला था। पैंथर ने उस पर जंगल से घर आते समय हमला किया। पैंथर के हमले में मारे गए युवक की पहचान खुमाराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed