{"_id":"62b4530a69d5815b3f09513b","slug":"rajasthan-news-jailor-and-guard-beat-prisoner-in-udaipur-jail-accused-of-assault-for-not-giving-10-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर जेल में जेलर और प्रहरी ने कैदी को पीटा, 10 हजार रुपये न देने पर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उदयपुर जेल में जेलर और प्रहरी ने कैदी को पीटा, 10 हजार रुपये न देने पर मारपीट करने का आरोप
Thu, 23 Jun 2022 05:18 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Jun 2022 05:18 PM IST
सार
उदयपुर की कोटड़ा जेल में जेलर और प्रहरी पर 10 हजार रुपये न देने पर कैदी से मारपीट का आरोप लगा है। कैदी ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में जेलर और जेल प्रहरी पर पैसे न देने पर कैदी से मारपीट का आरोप लगा है। उन्होंने कथित तौर पर कैदी से 10 हजार रुपये की मांग की थी। न मिलने पर कैदी के साथ मारपीट की। कैदी गंभीर घायल है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उदयपुर के कोटड़ा जेल से मिली जानकारी के अनुसार शराब के किसी पुराने मामले में मीरिया गमार सजा काट रहा है। जेलर और प्रहरी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके दोनों पैरों में, गर्दन और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। उसके एक पैर में भी फ्रेक्चर हो गया है।
मीरिया को बुधवार को जेल से छोड़ा गया तो मारपीट की बात सामने आई। उसने आरोप लगाया कि न्यायिक हिरासत के दौरान कोटड़ा में जेलर धर्मवीर और प्रहरी पुष्पेंद्र ने उससे दस हजार रुपये की मांग की थी। न देने पर उसके साथ लठ से मारपीट की गई। मीरिया ने इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।