फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Lok Sabha Gaurav Vallabh who lost MLA election from Udaipur left Congress and joined BJP

Lok Sabha: उदयपुर से MLA का चुनाव हारने वाले गौरव वल्लभ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल, राम मंदिर पर बोले...

Thu, 04 Apr 2024 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर वल्लभ ने कहा, मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं उसमें व्यक्त की।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Gaurav Vallabh who lost MLA election from Udaipur left Congress and joined BJP
गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के टिकट पर पांच साल पहले जमशेदपुर (झारखंड) से सांसद और चार महीने पूर्व उदयपुर (राजस्थान) से विधायक का चुनाव हारकर गौरव वल्लभ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की झोली में जा गिरे। उदयपुर से विधायक का टिकट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सिफारिश कर दिया गया था। राजस्थान में उनके हिमायती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी रहे।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गौरव वल्लभ ने खुलेआम सनातन धर्म की आलोचना की थी। लेकिन बीजेपी में जाने का कारण खुद को कट्टर समर्थक बताया। गौरव वल्लभ ने चुनाव हारने के बाद घोषणा की थी कि वे उदयपुर छोड़कर नहीं जाएंगे। यहां की जनता के अभावों के लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार से लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव वल्लभ ने यह कहते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और 'वेल्थ क्रिएटर्स' को गाली नहीं दे सकते। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा इस्तीफा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर साझा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस तरह से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए वह खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे थे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा, मैंने सुबह एक पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर डाला। उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं लिख दीं। मेरा शुरू से यह दृष्टिकोण रहा है कि भगवान श्रीराम का मंदिर बने, न्योता मिले और कांग्रेस ने न्योते को अस्वीकार कर दिया। मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। गठबंधन के नेताओं ने सनातन पर प्रश्न उठाए, कांग्रेस द्वारा उसका जवाब क्यों नहीं दिया गया? मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी योग्यता, ज्ञान का प्रयोग भारत को आगे ले जाने में करूंगा।

इस्तीफे में गौरव वल्लभ ने इस बात का भी जिक्र किया, देश की सबसे पुरानी पार्टी सोचकर उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। उनको लगा था कि कांग्रेस में युवा और बौद्धिक आइडियों की कद्र की जाती है। लेकिन पिछले कुछ साल में उनको महसूस हुआ कि कांग्रेस का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं संग खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रही है।


वहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख ने उनको हैरानी में डाल दिया। पार्टी के इस स्टैंड से वह काफी असहज हो गए, क्योंकि जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हैं। कांग्रेस और इसके गठबंधन से जुड़े लोग सनातन के विरोधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed