फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Bhojpuri singer Manoj Tiwari said Gehlot announcements are hollow BJP will come and bring Suraj

Rajasthan Politics: भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोले- गहलोत की घोषणाएं खोखली

Sat, 09 Sep 2023 08:56 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 09 Sep 2023 08:56 AM IST
सार

राजस्थान में परिवर्तन यात्रा में भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंंने कहा कि गहलोत सरकार की योजनाएं खोखली हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता में आएगी और सुराज लाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Bhojpuri singer Manoj Tiwari said Gehlot announcements are hollow BJP will come and bring Suraj
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा उदयपुर पहुंची। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी भाग लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिवारी बोले कि गहलोत को मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा लग गया होगा,अब जहां भी राजस्थान में जाते हैं  मोदी मोदी ही नारे सुनाई देते है। राजस्थान की गहलोत सरकार कर्ज लेकर फ्री दे रही हैं, जिसे रेवड़ी कहते है, राजस्थान में सीएम और सरकार बेचैन है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद, भोजपुरी गायक, अभिनेता मनोज तिवारी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह उठते ही दो काम करते है एक तो कोई नई घोषणा और दूसरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली। भाजपा की उदयपुर पहुंची परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत बेचैन है, प्रतिदिन रात को जब बैठक होती है तो उनको यही समाचार मिल रहा है कि सरकार जा रही है, इसलिए वे रोजाना नई घोषणाएं करते है। उन्होंने कहा कि बलात्कार, भ्रष्टाचार, दलितों के साथ अत्याचार, साइबर क्राइम, पेपर लीक आदि मामले में पूरे देश में राजस्थान नंबर वन है।
विज्ञापन


राजस्थान पर पांच लाख 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है जबकि राजस्थान का बजट ही तीन लाख करोड़ रुपए का है। वे बोले राजस्थान की जनता सब समझती है, किसानों की कर्ज माफी हुई नहीं है। सिर्फ और सिर्फ घोषणाओं से लोग डावयर्ट नहीं होंगे। तिवारी ने कहा कि राजस्थान में सरकार के लोग आपस में लड़ रहे है, इससे हमे क्या लेना देना है पर जनता सब देख रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फ्री देना गलत नहीं है लेकिन फ्री देने के लिए अपना रेवेन्यू सिस्टम कहां से ला रहे हो यह देखने वाली बात है। राजस्थान में गहलोत ने फ्री देकर राजस्थान पर कर्जा बढ़ा दिया है। वे बोले कर्ज लेकर किसी को फ्री देना इसको रेवड़ी कहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed