{"_id":"66c5c247f59f546d550056c7","slug":"rajasthan-attempt-to-spoil-atmosphere-of-udaipur-again-pieces-of-meat-thrown-on-threshold-of-temple-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: धार्मिक स्थल के बाहर मांस फेंकने का मामला, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला, कुत्ते ने की थी उल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: धार्मिक स्थल के बाहर मांस फेंकने का मामला, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला, कुत्ते ने की थी उल्टी
Wed, 21 Aug 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
धान मंडी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी चेक किया गया। उसमें पता लगा कि मंदिर के बाहर बीती रात एक कुत्ता उल्टी करके चला गया था।
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर शहर के मोचीवाड़ा स्थित सांवरिया जी मंदिर के बाहर चावल और कुछ नॉनवेज पड़ा होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए। लोगों ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए प्रदर्शन किया। नाराज लोग वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। असल में यहां किसी कुत्ते ने उल्टी कर दी थी।
विज्ञापन
धानमंडी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी चेक किए तो उसमें पता लगा कि मंदिर के बाहर बीती रात एक कुत्ता उल्टी करके चला गया था। मंदिर के पास रहने वाली गोपाल मोची ने बताया कि बीती रात करीब 11.30 बजे उन्होंने मंदिर के बाहर कुछ पड़ा देखा। उन्होंने टॉर्च जलाकर गौर से देखा तो चावल के अंदर नॉनवेज के टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
फिर दूसरे दिन बुधवार को आसपास लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद माहौल गरमा गया। लोग आक्रोशित एकत्रित होकर मंदिर के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। लोगों ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन