फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   PV Sindhu Venkata Venkata Datta Sai Wedding at Hotel Raphael Luxurious Property In Udaipur News in Hindi

PV Sindhu Wedding: शाही अंदाज में परिणय सूत्र में बंधेंगी पीवी सिंधू, होटल राफेल्स में जुटेंगी नामी हस्तियां

Sun, 22 Dec 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 03:23 PM IST
सार

PV Sindhu Wedding Venue Guest :भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू आज उदयपुर में आईटी कारोबारी वेंकटदत्त साई के साथ शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए कई नामी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
PV Sindhu Venkata Venkata Datta Sai Wedding at Hotel Raphael Luxurious Property In Udaipur News in Hindi
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आज आईटी कारोबारी वेंकटदत्त साई के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। यह शाही शादी विश्व प्रसिद्ध लेकसिटी उदयपुर के होटल राफेल्स में होगी, जो उदयसागर झील के किनारे स्थित है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या करीब 140 बताई जा रही है।

विज्ञापन


शादी से पहले हुई खास तैयारियां

शनिवार को होटल में प्री-वेडिंग शूट और मेहंदी-संगीत की रस्में आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त, रिश्तेदार, और परिवार के सदस्य शामिल हुए। होटल को खासतौर पर इस शादी के लिए राजस्थानी वास्तुकला के साथ सजाया गया है। 
विज्ञापन


कौन-कौन होंगे शामिल?

पीवी सिंधु और वेंकटदत्त साई की शादी में खेल, फिल्म और राजनीति जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें सचिन तेंदुलकर, नीरज चोपड़ा, आलिया भट्ट और अन्य कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल पुरानी दोस्ती का परिणय

पीवी सिंधु और वेंकटदत्त साई की दोस्ती 10 साल पुरानी है। दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी और उसके बाद यह रिश्ता गहरा होता चला गया। सिंधु ने 14 दिसंबर को सगाई की थी और 24 दिसंबर को हैदराबाद में शादी का भव्य रिसेप्शन होगा।

पीएम मोदी और अन्य हस्तियों को दिया निमंत्रण

सिंधु ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण सहित अन्य बड़ी हस्तियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया है।

गोपनीयता के विशेष इंतजाम

शादी के लिए होटल प्रबंधन के साथ गोपनीयता बनाए रखने के अनुबंध किए गए हैं। रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम पेज बनाया गया है। साथ ही हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट भी हैदराबाद से विशेष रूप से बुलाए गए हैं।


पीवी सिंधु और वेंकटदत्त साई का यह खास दिन न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए यादगार होगा, बल्कि यह उदयपुर की शाही शादियों की शृंखला में एक और शानदार इवेंट के रूप में जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed