{"_id":"58ce5de34f1c1be3431a120e","slug":"penalty-to-be-imposed-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो एक अप्रेल से पेनल्टी को रहे तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो एक अप्रेल से पेनल्टी को रहे तैयार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में जलदाय विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं पर पेनल्टी लगाने की तैयारी कर ली है जो व्यर्थ पानी बहाते हैं। विभाग ऐसे लोगों के पेयजल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी करेगा।
जानकारी के अनुसार गर्मीयों की शुरुआत होने के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत को लेकर कई स्थानों पर धरने—प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में योजना बनाई गई है कि विभाग की टीमें आगामी एक अप्रैल से क्षेत्र के अलग—अलग इलाकों में दौरा करेंगी। टीम को यदि किसी पेयजल उपभोक्ता के घर पानी व्यर्थ बहता दिखता है या पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेनल्टी वसूलने के साथ ही कनेक्शन काटे जाएंगे।
विभागीय अधिकारियों का कहना है जिन घरों में टोंटियां नहीं लगी हुई वहां लोग उपभोग से अधिक पेयजल कई बर्तनों में भर लेते हैं और अगले दिन तक काम नहीं आने पर उसे बेवजह नालियों में फैला देते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने और सबक सिखाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश मीणा ने बताया कि जो उपभोक्ता पेयजल को व्यर्थ बहाते हैं उन पर पेनल्टी लगाकर कार्रवाई की जाएगी।