फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   panther re enters again in a school in udaipur

उदयपुर के इस स्कूल में फिर आया पैंथर, दहशत में स्टूडेंट

Sat, 18 Mar 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
panther re enters again in a school in udaipur
लैपर्ड - फोटो : demo pic
उदयपुर के पिपलिया गांव स्थित सरकारी स्कूल के बच्चे पिछले आठ दिन से दहशत में है। इस स्कूल में पैंथर ने आवाजाही बना रखी है। पिछले आठ दिन में यह पैंथर यहां तीन बार नजर आ चुका है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यह पैंथर यहां बकरी के चक्कर में आया था। दरअसल इस बकरी को इस पैंथर ने बृहस्पतिवार की रात को मारा था लेकिन, लोगों का हो—हल्ला होने के कारण इसे स्कूल में छोड़कर जंगल में भाग गया था। सुबह यह इस शिकार के चक्कर में यहां आया तब स्कूल चल रहा था। इसे देखकर बच्चों और शिक्षकों ने कक्षाओं के कमरे बंद कर लिए। 
विज्ञापन


इससे पहले इसी स्कूल में 10 मार्च को भी पैंथर नजर आए थे। उस वक्त यहां जोड़े के साथ नजर आया था। तब भी हो—हल्ला होने के कारण ये जंगल में भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने पैंथर आने की सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग को सुरक्षा के तौर पर उचित इंतजाम करने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed