फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   khajuraho udaipur jodhpur mau festival special train railway timetable route stops 2026

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 04 Oct 2026 01:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खजुराहो-उदयपुर स्पेशल 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में चलेगी और कुल 13 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन
khajuraho udaipur jodhpur mau festival special train railway timetable route stops 2026
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। उत्तर मध्य रेलवे खजुराहो और उदयपुर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वहीं, जोधपुर और मऊ के बीच भी रविवार से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

खजुराहो-उदयपुर के बीच 13 फेरे लगाएगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल का संचालन छतरपुर और टीकमगढ़ मार्ग से किया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के यात्रियों को सीधे फायदा मिलेगा। रेलवे ने इस ट्रेन के कुल 13 फेरे चलाने की योजना बनाई है। गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रात 8 बजे रवाना होगी। खजुराहो से ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक किया जाएगा। वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 10 बजे चलेगी। उदयपुर से यह सेवा 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, सवाई माधोपुर, बूंदी और उदयपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन

18 कोच के साथ चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खजुराहो-उदयपुर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 सामान्य श्रेणी, पांच स्लीपर और एक एसी टू-टियर कोच होगा। इसके अलावा दो कोच सामान्य एवं दिव्यांगजन श्रेणी के यात्रियों के लिए रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर-मऊ स्पेशल के होंगे नौ फेरे

रेलवे रविवार से जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शुरू कर रहा है। 22 कोच वाली यह ट्रेन अपनी संचालन अवधि में कुल नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना और जयपुर के रास्ते मऊ तक जाएगी। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। जोधपुर के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। मेड़ता रोड, डेगाना और जयपुर होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सोमवार रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी।

मंगलवार को मऊ से चलेगी वापसी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होगी। ट्रेन बुधवार सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 22 कोच वाली यह ट्रेन कुल नौ फेरे लगाएगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के बीच दोनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होने और यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed