{"_id":"6573e5a463ae8781c2007424","slug":"panther-entered-in-girls-hostel-forest-department-rescued-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स होस्टल में घुसा पैंथर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स होस्टल में घुसा पैंथर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Sat, 09 Dec 2023 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:37 AM IST
सार
उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स होस्टल में घुसे पैंथर को रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को सफलता मिल गई। रेस्क्यू करने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लगा। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही हिरणमगरी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में स्थित एक होस्टल में घुस आए पैंथर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। होस्टल संचालक ने बताया कि कल होस्टल एरिया में एक पैंथर घूमते हुए नजर आया था। उसने होस्टल के कर्मचारियों पर अटैक करने का प्रयास भी किया। हालांकि इस अटैक में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पैंथर होस्टल की तीसरी मंजिल के एक कमरे में बैठा नजर आया। इसके बाद होस्टल संचालक ने हिरणमगरी थाना पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पैंथर को रेस्क्यू करने के लिए पहले वन विभाग की टीम ने पहले पूरे एरिया को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद दरवाजे को काटकर पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। बाद में विभाग की टीम ने पैंथर को मूवमेंट करवाया और मौका मिलते ही पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर दिया गया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पैंथर को रेस्क्यू कर बायोलॉजिकल पार्क लेकर गई। जहां उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।