{"_id":"67751a91a9cc5a89df0d1103","slug":"new-year-was-celebrated-with-enthusiasm-in-the-city-of-lakes-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: झीलों की नगरी में जोश के साथ मनाया गया नए साल का जश्न, होटलों ने दिए खास पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: झीलों की नगरी में जोश के साथ मनाया गया नए साल का जश्न, होटलों ने दिए खास पैकेज
Wed, 01 Jan 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 Jan 2025 04:06 PM IST
सार
Udaipur: झीलों की नगरी उदयपुर में नए साल का जश्न जोश और खरोश के साथ मनाया गया। 31 दिसंबर पर शहर के यह हालात रहे कि बड़े होटलों के अलावा छोटे होटल भी हाउस फुल रहे।
विज्ञापन
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल 2024 की विदाई और न्यू ईयर-2025 के स्वागत के लिए उदयपुर में होटल्स ग्रुप द्वारा विशेष पैकेज दिए गए थे। लोग नए साल का जश्न मनाने यहां पहुंचे। रात को बारह बजते ही पूरे शहर पटाखों से गूंज उठा। युवाओं की टोलियां हैप्पी न्यू इयर को सेलिब्रेट करने के लिए शहर में धूमती दिखी।
विज्ञापन
चप्पे चप्पे पर रही पुलिस तैनात
थर्टी फर्स्ट के जश्न को लेकर उदयपुर में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिस द्वारा रात नौ बजे बाद तलाशी अभियान भी चलाया गया। अवैध तौर पर शराब लेकर जाते लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। रात में किसी भी तरह से शहर में माहौल मर्यादित रहे, इसके लिए भी पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
विदेशी मेहमान भी पहुंचे जश्न मनाने
लेकसिटी उदयपुर में थर्टी फर्स्ट को एंजाय करने के लिए देश विदेश से मेहमान भी पहुुंचे थे। विदेशी मेहमानों के लिए होटलों में अलग से संगीत की महफिलें सजाई गई। थर्टी फर्स्ट पर होटलों की बुकिंग प्राइस भी दो से तीन गुना कर दी गई थी।
विज्ञापन