{"_id":"58cd3daf4f1c1b957d32a36b","slug":"minister-paints-artwork-by-drawing-a-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने केनवास पर बिखेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने केनवास पर बिखेरे रंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल में केनवास पर चित्र बनाती मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने केनवास पर चित्र बनाकर अपनी कलाकारी दिखाई। मौका था शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में शुरू हुए राष्ट्रीय वूमन आर्ट फेस्टिवल का।
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी की ओर से यह फेस्टिवल सात दिन तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने किया। फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी देश की 25 महिला चित्रकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। ये सभी चित्रकार कंटेम्प्ररी कलादृष्टि के विभिन्न माध्यमों में कलाकृतियां तैयार करेंगे। फेस्टिवल में कोलकाता, दिल्ली, बेंगलूरु, हैदराबाद, बड़ौदा, पटना, गुडगांव, जयपुर, उदयपुर, अजमेर सहित कई शहरों की महिला चित्रकार हिस्सा ले रही हैं।