फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Man pulled 18 lakh car with donkeys in Udaipur

Udaipur: डेढ़ माह में खराब हुई 18 लाख की कार, मालिक ने गधों से खिंचवाकर वापस शोरूम भेजी, देखें वीडियो

Wed, 26 Apr 2023 01:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

डेढ़ महीने पहले 18.50 लाख रुपये में खरीदी हुंडई की क्रेटा कार में खराबी की शिकायत पर शोरूम प्रबंधन ने सुनावाई नहीं की तो गुस्साए कार मालिक ने कार गधे से खिंचवाकर शोरूम में वापस पहुंचा दी।

विज्ञापन
Man pulled 18 lakh car with donkeys in Udaipur
18 लाख की कार को खींचते गधे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अपनी समस्याओं से परेशान लोग कई बार अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला उदयपुर में भी सामने आया। जहां हुंडई की क्रेटा कार खरीदने के बाद उसमें आ रही खराबियों से परेशान होकर एक युवक ने अनूठे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करवाया। दरअसल युवक ने अपनी नई क्रेटा कार को दो गधों से खिंचवाया और उसे शोरूम लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयपुर के सुंदरवास निवासी राजकुमार नाम ने करीब दो महीने पहले क्रेटा कार खरीदी थी। तब से कार में कई खामियों को लेकर उसने शोरूम प्रबंधन से शिकायत की। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कार शोरूम प्रबंधन के व्यवहार से दुखी होकर उसने विरोध जताने का अनूठा तरीका खोज निकाला। राजकुमार अपनी नई कार को गधों से खिंचवाते हुए शोरूम जा पहुंचा और कंपनी के शोरूम और वहां के कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




सेकंड टॉप मॉडल करीब 18.50 लाख रुपये में खरीदा
राजकुमार ने बताया कि उन्होंने कार का सेकंड टॉप मॉडल करीब 18.50 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन कार खरीदने के डेढ़ महीने बाद ही कार में एक के बाद एक कई समस्याएं आने लगीं। एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान भी कार खराब हो गई थी। इसके बाद राजकुमार ने कंपनी को फोन करके कार वापस ले जाने को कहा तो कंपनी ने कार ले जाने के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक का समय बताते हुए अपनी असमर्थता जता दी। इसके बाद गुस्साए राजकुमार पूर्बिया ने दूसरे ही दिन अपनी कार को गधों से खिंचवाते हुए कार शोरूम पर पहुंच गए।

प्रबंधन ने दी सफाई
इस मामले में शोरूम प्रबंधन का कहना है कि राजकुमार ने कंपनी शोरूम के बाहर गाड़ी में कुछ इंटरनल काम करवाया। जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed