फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Major Mustafa Bohra martyred in Arunachal Pradesh given final farewell with military honors

Rajasthan: हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद मेजर मुस्तफा के ताबूत से लिपट रोई मां-मंगेतर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 24 Oct 2022 01:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 24 Oct 2022 01:52 PM IST
सार

दिल्ली से जैसे ही मेजर मुस्तफा का पार्थिव शरीर डबोक एयरपोर्ट पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। मां और मंगेतर उनके ताबूत से लिपटकर रोने लगी। वहीं उन्हें देर रात को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
Major Mustafa Bohra martyred in Arunachal Pradesh given final farewell with military honors
सैन्य सम्मान के साथ मेजर मुस्तफा सुपुर्द-ए-खाक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अरुणाचल में शहीद हुए मेजर मुस्तफा बौहरा का पार्थिव देह रविवार शाम उदयपुर पहुंचा। रविवार देर रात सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान आर्मी के जवानों ने तीन राउंड फायर कर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन


शहीद मुस्तफा बोहरा की पार्थिव देह रविवार शाम छह बजे उदयपुर पहुंची थी। डबोक एयरपोर्ट पर शहीद की पार्थिव देह पहुंचते ही मां और मंगेतर ताबुत से लिपटकर रोने लगी। दिल्ली से रवाना हुए पायलट मुस्तफा बोहरा के पार्थिव देह को डबोक एयरपोर्ट पर सैन्य प्रोटोकॉल के तहत खंजीपीर स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली और कई लोगों ने मुस्तफा बोहरा अमर रहे के नारों के साथ विदा किया। 

विज्ञापन


बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरान राजस्थान के 4 जवान शहीद हुए थे। जिनमें से उदयपुर के मुस्तफा बोहरा भी एक हैं। उनके अलावा झुंझुंनू के रोहिताश और हनुमानगढ़ के मेजर विकास भी शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed