{"_id":"68680bcf9d559cc9a004006b","slug":"major-breakthrough-in-udaipur-firing-case-history-sheeter-dalpat-singh-arrested-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: फायरिंग केस में हिस्ट्रीशीटर दलपत समेत तीन गिरफ्तार, एक और बदमाश की हत्या की साजिश रच रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: फायरिंग केस में हिस्ट्रीशीटर दलपत समेत तीन गिरफ्तार, एक और बदमाश की हत्या की साजिश रच रहे थे
Fri, 04 Jul 2025 10:43 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:43 PM IST
सार
उदयपुर फायरिंग केस में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दलपत सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों से पूछताछ में बदमाश प्रवीण वसीटा की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सवा तीन महीने पहले हुए फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दलपत सिंह को पुलिस ने दो साथियों- राजेन्द्र सिंह और किशन खटीक के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को हिरणमगरी क्षेत्र के सब-सिटी सेंटर से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से चार अवैध पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
यह मामला 23 मार्च का है, जब एक जमीन विवाद को लेकर दलपत सिंह ने अपने गुर्गों से चतर सिंह पर फायरिंग करवाई थी। गोलीबारी की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि दलपत ने डराने-धमकाने की नीयत से यह हमला करवाया था। फायरिंग को अंजाम देने वालों में उसका भांजा रघुवीर सिंह देवड़ा और सुभाष लोहार शामिल थे, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इन 12 ट्रेनों का 70 दिन के लिए बदला ठहराव स्टेशन, अहमदाबाद की जगह यहां रुकेंगी
विज्ञापन
वहीं, हिस्ट्रीशीटर दलपत और उसके साथियों की गिरफ्तार के बाद पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बदमाश प्रवीण वसीटा की हत्या की साजिश भी रच रहे थे। समय रहते अगर इनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो जल्द ही उसकी हत्या हो सकती थी।
ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, मांगों पर नहीं बनी सहमति, तीसरे दिन भी सड़क किनारे रखा शव
एसपी योगेश गोयल के अनुसार, मुख्य आरोपी दलपत सिंह नरेश हरिजन गैंग का सक्रिय सदस्य है और 2014 के चर्चित प्रवीण पालीवाल हत्याकांड में भी नामजद आरोपी रहा है। उस हत्याकांड में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दलपत की भूमिका बेहद अहम मानी जाती रही है। फिलहाल पुलिस दलपत सिंह से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में गैंग नेटवर्क, अवैध हथियारों की आपूर्ति और जमीन सौदेबाज़ी से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं।