{"_id":"6540a7ab75d1a7658e0a0e25","slug":"karwa-chauth-2023-when-will-karva-chauth-moon-be-visible-in-udaipur-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2023: उदयपुर में कब नजर आएगा करवा चौथ का चांद, यहां जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2023: उदयपुर में कब नजर आएगा करवा चौथ का चांद, यहां जानें
Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
सार
Udaipur: करवा चौथ का व्रत इस बार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। साड़ी और शॉपिंग समेत सभी तैयारी पूरी हो गई। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।
विज्ञापन
करवा चौथ का पर्व
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
1 नवंबर को पूरे देश में करवा चौथ का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। अगर हम बात करें राजस्थान की तो यहां भी महिलाएं अपने पतियों के लिए निर्जला व्रत रखती है। इसके साथ ही रात्रि में चंद्रमा को देखकर पति से आशीर्वाद लेती हैं। बता दें कि करवा चौथ की पूजा इस बार 1 नवंबर को 5 पांच बजकर 44 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक की जा सकेगी। इसके साथ ही लेक सिटी उदयपुर में 8 बजकर 41 पर चांद नजर आएगा।
विज्ञापन
इधर, ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ्र का व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा 1 नवंबर को 5 पांच बजकर 44 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक की जा सकती है।
विज्ञापन
करवा चौथ 2023 पर बन रहा महासंयोग
पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ के दिन 100 साल के बाद एक महासंयोग बन रहा है। दरअसल, 100 साल के बाद मंगल और बुध एक साथ विराजमान होंगे, उसकी वजह से बुध आदित्य योग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
क्यों मनाया जाता है करवाचौथ पर्व?
ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं करती हैं। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सुहाग की कामना के लिए रखती है।