{"_id":"64547652bcfad5eda7053849","slug":"in-udaipur-cm-visited-nathdwara-temple-on-narasimha-chaturdashi-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: सीएम ने नृसिंह चतुर्दशी पर नाथद्वारा मंदिर में किए दर्शन, हल्दी घाटी युवा महोत्सव में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: सीएम ने नृसिंह चतुर्दशी पर नाथद्वारा मंदिर में किए दर्शन, हल्दी घाटी युवा महोत्सव में होंगे शामिल
Fri, 05 May 2023 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 08:52 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचे। शुक्रवार सुबह श्रीनाथजी मंदिर में मंगला झांकी दर्शन और हल्दी घाटी युवा महोत्सव उद्घाटन का कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
विज्ञापन
नृसिंह चतुर्दशी पर नाथद्वारा मंदिर पहुंचे सीएम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचे। जहां राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और जिला प्रभारी मंत्री उदय लाल आंजना ने हेलीपैड पर गहलोत का अपने क्षेत्र में स्वागत किया। गहलोत ने नाथद्वारा मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी पर विशेष दर्शन किए।
विज्ञापन
हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर राजसमंद पहुंचे। फिर बाय रोड गुरुवार शाम नाथद्वारा बस स्टैंड पहुंचे। जहां आमजनता और कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से गहलोत वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ विश्वविख्यात श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे। नृसिंह चतुर्दशी के अवसर सीएम ने मंदिर में ठाकुरजी की विशेष झांकी के दर्शन कर भगवान से आराधना की। श्रीकृष्ण भंडार के सुधाकर शास्त्री ने उनको रजाई ओढ़ाकर और पान का बीड़ा भेंट कर स्वागत किया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और जिले के प्रभारी मंत्री उदय लाल आंजना का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह श्रीनाथजी मंदिर में मंगला झांकी दर्शन और हल्दी घाटी युवा महोत्सव उद्घाटन का कार्यक्रम
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न्यू कॉटेज पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। गहलोत का रात को न्यू कॉटेज में ही स्टे करने का कार्यक्रम है। सीएम शुक्रवार को सुबह श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे और मंगला झांकी के दर्शन करेंगे। इसके बाद त्रिनेत्र सर्कल पर महंगाई राहत कैंप में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही हल्दी घाटी युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सीएम अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। फिर सीएम हेलीकॉप्टर से आमेट उपखंड में माली समाज की ओर से हो रहे शतचंडी यज्ञ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम के स्वागत और मंदिर दर्शन में ये लोग रहे मौजूद
नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, राजसमंद नगर परिषद सभापति अशोक टांक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, देवकी नंदन गुर्जर, गोपेश बागोरा, कमलेश कुमावत, पीयूष त्रिपाठी, विक्रम चौधरी, केसर सिंह गौड़, नाना लाल शार्दुल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, बोहरा समाज और माली समाज के पदाधिकारी, मिराज ग्रुप के मदन पालीवाल और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।