फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Gulabchand Kataria accused of insulting Hindu deities in Udaipur

Rajasthan: हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर फिर घिरे गुलाबचंद कटारिया, आप ने कहा-इनका ओछापन BJP की सच्चाई

Sat, 15 Oct 2022 11:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 15 Oct 2022 11:15 AM IST
सार

रावण और सीता माता, महाराणा प्रताप और आंबेडकर पर विवादित बयान देने को लेकर गुलाबचंद कटारिया को आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर वो विवादों में फंस गए हैं। एक वीडियो में कटारिया मुड्डा लगाकर शिवलिंग से ऊंचा बैठकर पूजा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gulabchand Kataria accused of insulting Hindu deities in Udaipur
मुड्डे पर बैठकर पूजा करते कटारिया - फोटो : Social Media

विस्तार

एक बार फिर गुलाबचंद कटारिया हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर विवादों में फंस गए हैं। नेता प्रतिपक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुड्डा लगाकर शिवलिंग से ऊंचे बैठे हैं। शिवलिंग कटारिया के पैर के पास दिखाई दे रही है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


देवी-देवताओं के अपमान को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के जिला कॉर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने गुलाबचंद कटारिया को घेरा है। उन्होंने कटारिया की निंदा करते हुए कहा कि कटारिया बार-बार हिंदू धर्म ग्रंथों, हिंदू महानायकों सहित देवी देवताओं का अपमान करते रहते हैं। इनका दिल और दिमाग एकदम सड़ा हुआ है और कुंठित हो चुका है। 

विज्ञापन


अनिल सुखवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की अराधना श्रीराम जमीन पर बैठ कर करते थे। लगता है राम सिर्फ भाजपा नेताओं के वोट मांगने का जरिया बन गए हैं। ये हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि कटारिया का ओछापन भाजपा की अंदरूनी सच्चाई बयां कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल सुखवाल ने कटारिया पर जैन समाज का भी दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करके कटारिया हिंदू देवी-देवताओं का ही नहीं बल्कि महावीर स्वामी और जैन तीर्थंकरों का भी अपमान कर रहे हैं क्योंकि सभी तीर्थंकर भी हिंदू धर्म से ही थे। उन्होंने कटारिया से हिंदू और जैन समाज से माफी मांगने की मांग की। इससे पहले भी गुलाबचंद कटारिया ने रावण और सीता माता, महाराणा प्रताप सहित भीमराव आंबेडकर पर भी विवादित बयान दे चुके हैं। 



क्या है वीडियो में
गुलाबचंद कटारिया अपने जन्मदिन पर बुधवार को उदयपुर के त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पूजा करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी पत्नी और नातिन के साथ त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में ऊंचे मुड्डे के आसन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।  वहीं शिवलिंग उनके पांवों के नजदीक नीचे रखी दिख रही है। जबकि महादेव का अभिषेक कराने वाला पंडित नीचे बैठ कर अभिषेक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू समाज में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed