{"_id":"67e960a40ac92393e1038165","slug":"grand-procession-and-fireworks-mark-chaiti-ekam-celebrations-in-udaipur-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2781552-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: नव संवत्सर पर निकाली शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल, आतिशबाजी भी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: नव संवत्सर पर निकाली शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल, आतिशबाजी भी की गई
Sun, 30 Mar 2025 10:30 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:30 PM IST
सार
उदयपुर में नए साल के स्वागत पर भव्य अतिशबाजी की गई। साथ ही अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा चैती एकम सवारी भी निकाली गई।
विज्ञापन
दूध तलाई पर. नए साल के स्वागत मे भव्य अतिशबाजी
विस्तार
उदयपुर में अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, आलोक संस्थान, नगर निगम और विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में नव संवत्सर के उपलक्ष्य में पाला गणेश जी से दूधतलाई तक चैती एकम सवारी निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत पाला गणेश जी की ज्योति प्रज्वलित कर की गई, जिसमें महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा दूधतलाई पहुंचने पर मुख्य समारोह में परिवर्तित हो गई, जहां नगर निगम द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। हजारों नागरिकों और विदेशी सैलानियों ने इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत रहे। उन्होंने नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं एवं उदयपुर की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु जादूगर शो, चकरी, हाथी-घोड़े की सवारी जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा की गई भव्य आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रही, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
समारोह में कृष्ण कांत कुमावत, कमलेंद्र सिंह पवार, यशवंत पालीवाल, भूपेंद्र सिंह भाटी, शिव सिंह सोलंकी, किशन वाधवानी, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत, वीरेंद्र पालीवाल, रमेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।