फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Five policemen suspended for the death of a youth in police custody at Udaipur's Gogund police station

Udaipur: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, गोगुंदा थाना लाइन हाजिर

Sat, 27 May 2023 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 May 2023 09:40 AM IST
सार

गोगुन्दा थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के विरोध में उतरे राजपूत करणी सेना सहित अन्य संगठनों के साथ समाज के लोग। पांच पुलिसकर्मी निलंबित, गोगुंदा थाना लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन
Five policemen suspended for the death of a youth in police custody at Udaipur's Gogund police station
प्रदर्शन करते राजपूत करणी सेना सहित अन्य संगठनों के लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर जिले के गोगुंदा थाने के अंदर पुलिस हिरासत में गुरुवार शाम हुई युवक सुरेन्द्र सिंह देवड़ा की मौत के मामले को लेकर आज कस्बे में जमकर बवाल हुआ। राजपूत करणी सेना के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस और प्रशासन के साथ चली लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद लोग शांत हुए और शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए।

विज्ञापन


उदयपुर गोगुन्दा थाना में पुलिस हिरासत में हुई सुरेन्द्र की मौत ने एक बार फिर खाकी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरेन्द्र की मौत के बाद सुबह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मेवाड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने गोगुंदा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोग केस से संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, पूरे थाना स्टाफ को निलंबित करने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और गोगुन्दा रोड को जाम कर दिया। वहीं मांगें पूरी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधिकारियों और समाज के लोगों के बीच लंबी वार्ता का दौर चला। पूरे दिन चले समझाइश के बाद शाम को एसपी विकास शर्मा ने गोगुन्दा थाने के थानेदार अनिल विश्नोई सहित केस से संबंधित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे थाने को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं प्रशासन की तरफ से सरकार को मृतक के आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए पत्र लिखा गया है। मांगें पूरी होने के बाद परिजन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होने की बात के साथ पीएम के लिए सहमत हुए। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए आरोप
पुलिस हिरासत में हुई सुरेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने हार्टअटैक से मौत होने की संभावना जताई। वहीं परिजनों ने पुलिस पर सुरेन्द्र को टॉर्चर करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि इसी कारण से सुरेन्द्र की मौत हुई। वहीं एसपी विकास शर्मा ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, शर्मा ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


यह था पूरा घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले 15 मई को गोगुंदा के देवड़ों का खेड़ा निवासी सुरेन्द्र सिंह गांव की ही रहने वाली मेघवाल समाज की 22 वर्षीय एक युवती को लेकर भाग गया था। इस पर युवती के परिजनों ने 16 मई को गोगुंदा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक-युवती को दमन से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने युवती के बयान लिए और उसे परिजनों के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed