{"_id":"58c0fe4b4f1c1b683ddc56a0","slug":"girlfriend-set-fire-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पर केरोसिन ले जाकर खुद पर उड़ेला और लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पर केरोसिन ले जाकर खुद पर उड़ेला और लगा ली आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
suicide
बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में ही खुद को आग लगा ली। प्रेमिका इसके लिए केरोसिन अपने साथ ही लेकर गई थी। माना जा रहा है कि प्रेमिका पहले से ही अपने प्रेमी से नाराज थी।
पुलिस के अनुसार सत्रह साल की मृतका सीता धनपुरा की रहने वाली थी। वह गांव में रहने वाले धुलीचंद उर्फ दिलीप से प्यार करती थी। करीब डेढ़ साल से चल रही इस प्रेम कहानी में बुधवार को अचानक नया मोड़ आ गया। सीता ने दिलीप के घर जाकर उससे शादी करने को कहा। इस पर दिलीप ने अभी शादी नहीं करने की बात कहकर उसको टरका दिया। इससे गुस्साई सीता ने केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी सीता जब चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सीता को झुलसी हालत में पास ही एमजी अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी बांसवाड़ा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।