फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   crime in gangaur fair udaipur

यहां गणगौर के मेले में ऐसा हुआ कि...

Fri, 31 Mar 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
crime in gangaur fair udaipur
डेमो इमेज
उदयपुर जिले के गोगुन्दा में गणगौर का मेला तीन दिन तक आयोजित होता है। इस मेले की ख्याति यहां आसपास काफी है लेकिन, इस बार मेले में जो कुछ हुआ उसे शायद ही लोग भुला पाएंगे। 
विज्ञापन


यहां चौगान में ये मेला गुरुवार से शुरु हुआ। शुक्रवार अलसुबह यहां बदमाशों का कहर टूटा पड़ा। एक के बाद एक आधा दर्जन वारदातें हुईं। मेले में सुबह करीब पांच बजे बदमाश एक महिला की नथ नाक में से ही तोड़ ले गए। महिला लहूलुहान हो गई। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक बाइक चोरी की सूचना भी पुलिस को मिली। उसके बाद यहां दुकानदारों की शिकायत आई कि उनकी दुकानों में चोरों ने हाथ साफ किए हैं। किसी ने इन बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो ये धारदार हथियार लेकर सामने हो गए। कुछ पर वार भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने गोगुन्दा थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। गोगुन्दा थानाधिकारी भंवर सियाग ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले में अतिरिक्त जाब्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed