{"_id":"58be847a4f1c1b6d43dc5098","slug":"air-raid-of-riot-police-in-kawasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपासन में तनाव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपासन में तनाव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस का जाप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हुई मंगलवार को चाकूबाजी की एक घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा।
कपासन कस्बे के खारिया चौक में मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले ने तूल पकड़ लिया और तनाव व्याप्त हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में चार—पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय थाना पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन, भीड़ उग्र हो गई। इस पर आसपास थानों से अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया और भीड़ को बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने हवाई फायर भी किए।
अभी मौके पर शांति है लेकिन, तनाव बना हुआ है। खारिया के बाजार बंद है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर निगाह रखे हुए है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।