फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Conspiracy to blast Udaipur Ahmedabad railway track which inaugurated by PM Modi

साजिश: राजस्थान में उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर धमाका, रेल मंत्री बोले- दोषियों को मिलेगी सजा

Mon, 14 Nov 2022 02:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

ग्रामीणों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। बदमाशों की साजिश रेल लाइन पर बने पुल और रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी। ब्लास्ट से पटरियों पर क्रैक आ गया है। मौके पर एटीएस की टीम पहुंची है। 

विज्ञापन
Conspiracy to blast Udaipur Ahmedabad railway track which inaugurated by PM Modi
उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को विस्फोटक के जरिए उड़ाने की खतरनाक साजिश रची गई है। बदमाशों ने उदयपुर जिले के केवड़ा जंगल के आगे ओड़ा पुल को उड़ाने का प्रयास किया। 13 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लाइन का लोकार्पण किया था। 

विज्ञापन




मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला उदयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पुल की है। स्थानीय लोगों ने शनिवार रात 10 बजे के आसपास धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद फौरन कुछ लोग तुरंत पटरी पर पहुंचे तो वहां के हालात देखकर चौंक गए। वहां रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा हुआ था। इसके साथ ही लोहे की पटरियां कई जगह से टूटी हुई थीं। पुल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। धमाके से करीब चार घंटे इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। सूचना पर रेलवे ट्रैक पर गाड़ियां आने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


आतंकी एंगल से जांच शुरू
घटनास्थल पर राजस्थान पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड पहुंच कर जांच कर रही है। एटीएस आतंकी साजिश के एंगल से जांच में जुटी है। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के अनुसार डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश सामने आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को डिटेल जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्लानिंग के साथ ब्लास्ट किया गया है। ब्लास्ट के लिए जिस डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है, वो सुपर 90 श्रेणी का है। मौके से बम स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। 

बता दें कि उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पहले मीटर गेज यानी छोटी लाइन थी। इसे हटाकर ब्रॉड गेज में तब्दील किया गया। 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस रेलवे लाइन का लोकार्पण किया था। अपने बांसवाड़ा के मानगढ़ दौरे पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने इस रेलवे लाइन को लेकर जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि यह लाइन इस इलाके में औद्योगिक विकास को गति देगी। इसके साथ ही उदयपुर और इसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए गुजरात आने-जाने में आसानी होगी।

जांच पूरी होते ही तीन घंटे के अंदर ठीक किया जाएगा ट्रैक-रेल मंत्री
उदयपुर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण ने कहा कि इस तरह का काम करने वाले सभी लोगों को पकड़कर सजा दी जाएगी। एटीएस, रेलवे और NIA की टीमें जांच कर रही हैं। जैसे ही जांच पूरी होगी, रेलवे ट्रैक को तीन घंटे के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। यात्रियों को कोई समस्या नहीं होगी।
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed