फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Congress Three-day Nav Sankalp Chintan Shivir begins Today in Udaipur more than 400 veterans Leaders will attend

मंथन: राहुल गांधी ट्रेन से पहुंचे उदयपुर, कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से

Fri, 13 May 2022 08:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, उदयपुर
एजेंसी, उदयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 May 2022 08:02 AM IST
सार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर में अर्थव्यवस्था के लगातार पतन, बढ़ती आर्थिक विषमता, महंगाई और कृषि क्षेत्र को कुछ चुनिंदा समूहों के हवाले करने के गहरे षड्यंत्र पर भी विमर्श होगा।

विज्ञापन
Congress Three-day Nav Sankalp Chintan Shivir begins Today in Udaipur more than 400 veterans Leaders will attend
कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर। - फोटो : Twitter@INCIndia

विस्तार

कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर शुक्रवार से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो रहा है। कांग्रेस का चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा। चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही पार्टी अपनी पुनर्संरचना और ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाएगी। शिविर में कांग्रेस के 400 से अधिक दिग्गज शिरकत करेंगे। बता दें कि इसके मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह सफर ट्रेन से किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नव संकल्प चिंतन शिविर में अर्थव्यवस्था के लगातार पतन, बढ़ती आर्थिक विषमता, महंगाई और कृषि क्षेत्र को कुछ चुनिंदा समूहों के हवाले करने के गहरे षड्यंत्र पर भी विमर्श होगा। साथ ही चीन के भारतीय क्षेत्र में घुसने, अनुसूचित जाति/जनजाति और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ट्रेन से पहुंचे उदयपुर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात आठ बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से करीब 74 नेताओं के साथ उदयुपर आने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे और वह शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए। वह यहां चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। मेवाड़ एक्सप्रेस में राहुल गांधी सहित सभी नेताओं के लिए दो कोच पहले से तैयार किए गए थे। राहुल गांधी के ताज अरावली होटल में ठहरेंगे। इसी होटल में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। वहीं, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित अन्य बड़े नेताओं के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की गई है। 



क्या रहेगा शिविर का कार्यक्रम?  
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से चिंतन शिविर की शुरुआत होगी। इसके बाद नेताओं के बीच समूह संवाद शुरू होगा। यह शाम पांच बजे तक चलेगा। दूसरे दिन यानी शनिवार को सुबह 10:30 बजे से ही समूह संवाद शुरू हो जाएगा। यह करीब ढाई बजे तक चलेगा। इसके बाद रात में छह कमेटियों की बैठक होगी। 15 मई को आखिरी दिन 11 बजे से चिंतन शिविर के कार्यक्रम शुरू होंगे।   

पुलिस प्रशासन भी अलर्ट
कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए 400 से ज्यादा नेता उदयपुर में जुटेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस भी अलर्ट पर है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया खुद उदयपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को भी जिले में तैनात किया गया है। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री केवी थॉमस कांग्रेस से निष्कासित
वहीं, चिंतन शिविर की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गुरुवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।


केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि थॉमस को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सहमति से पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुधाकरन ने इस संबंध में घोषणा राजस्थान के उदयपुर में की, जहां कांग्रेस का तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ शुरू हो रहा है।

गौरतलब है कि थॉमस ने कोच्चि में उपचुनाव के संबंध में आयोजित एक बैठक में माकपा नेता एवं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ मंच साझा किया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। इससे पहले कोच्चि में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए थॉमस ने कहा था, "मैं हमेशा से एक कांग्रेसी हूं, मैं न तो कांग्रेस छोड़ूंगा और न ही किसी अन्य पार्टी में शामिल होऊंगा। मैं एक कांग्रेसी के तौर पर एलडीएफ के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा ले रहा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed