{"_id":"69bbe9cfe5f0a690980b4ebf","slug":"chain-snatching-in-broad-daylight-in-udaipur-a-woman-was-pushed-to-the-ground-cctv-footage-has-surfaced-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4067367-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, धक्का देकर बदमाश फरार; सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, धक्का देकर बदमाश फरार; सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
Thu, 19 Mar 2026 06:07 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:07 PM IST
सार
उदयपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। मंदिर से घर लौट रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे का सामना भी किया, लेकिन बदमाश ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
उदयपुर में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात।
- फोटो : credit
विस्तार
उदयपुर में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है बदमाश ने चेन स्नेचिंग के दौरान महिला को धक्का देकर गिरा दिया। यह मंजर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
घटना उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में सेलिब्रेशन मॉल के सामने की है। जहां आरके सर्कल निवासी 75 वर्षीय रूप कुंवर रोज की तरह भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन कर पैदल घर लौट रही थीं। घर से करीब 100 मीटर पहले ही बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करते हुए पहुंचे। तभी एक बदमाश ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन पकड़ ली और खींचने लगा।
साथी के साथ फरार हो गया आरोपी
बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया और उससे भिड़ गईं। इस दौरान बदमाश ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे सड़क के डिवाइडर पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी चेन लेकर कुछ दूर पैदल भागा और पास में बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान सड़क से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दौड़ते समय वे भी गिर पड़े।
ये भी पढ़ें- अजमेर में समीक्षा बैठक: डिप्टी CM दीया कुमारी ने लंबित कार्यों पर जताई सख्ती, जानें बजट घोषणाओं पर क्या बोलीं?
आरोपियों को लेकर पड़ताल जारी
वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है और आरोपियों की तलाश की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।