फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Armed Robbers Attack Udaipur Village Home Family Held Hostage and Looted

Udaipur News: दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हथियारबंद बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर की लूटपाट

Sat, 05 Jul 2025 09:43 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 09:43 PM IST
सार

उदयपुर के पुनावली गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Armed Robbers Attack Udaipur Village Home Family Held Hostage and Looted
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र स्थित पुनावली गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। रात करीब 8 बजे हथियारबंद बदमाशों ने मांगीलाल पुरोहित के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर परिवार की तीन महिलाओं को बंदूक और तलवार की नोक पर बंधक बना लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युवक की हत्या से जहाजपुर में तनाव, प्रशासन अलर्ट, ताजिया जुलूस पर लगाई रोक; क्या है मामला
विज्ञापन


बदमाशों ने महिलाओं से पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए और अलमारी में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल सायरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन की धीमी रफ्तार, 2001 में से केवल 655 शौचालय बने, 155 की ही जियो टैगिंग

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली वारदात नहीं है—कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र के एक गांव में लगभग 10 घरों में लूटपाट हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, इस ताजा घटना के बाद पुनावली और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed