फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   A huge fire broke out in a watch shop in Udaipur

Udaipur Fire News: घड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

Udaipur: शहर के बापू बाजार में मंगलवार सुबह एक घड़ी में भीषण आग लग गई।घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है।

विज्ञापन
A huge fire broke out in a watch shop in Udaipur
आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के बापू बाजार में मंगलवार सुबह अचानक एक घड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर घना धुआं छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन


तेजी से फैली आग, दहशत में आए दुकानदार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही पलों बाद आग की लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग आसमान छूने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बापू बाजार में कई कपड़ों की दुकानें हैं, जिससे आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है।

दमकलकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed