{"_id":"6afd62540e00ce665e0360c1","slug":"udaipur-two-accused-who-provided-weapons-in-case-of-a-shooting-at-a-history-sheeter-have-been-arrested-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गोलीबारी के बाद खुला अवैध हथियारों का नेटवर्क, नीमच और उदयपुर से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गोलीबारी के बाद खुला अवैध हथियारों का नेटवर्क, नीमच और उदयपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
सवीना थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी करने के मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दबवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने नीमच निवासी वितेश उर्फ वीटू और गोवर्धन विलास निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश ने वितेश से हथियार खरीदे थे और फिर उन्हें वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को बेचा था।
हथियार आपूर्ति नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमले और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से हथियार की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। सवीना खेड़ा निवासी प्रेम सिंह ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दी थी। दर्ज मामले के अनुसार 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह अपने दोस्त अरदीन उर्फ लाला, प्रदीप बापू, राज, कुशाल और हर्षित के साथ बलीचा स्थित एक होटल में जन्मदिन मना रहा था। तभी हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा गिरोह के उस्मान गनी और मोहसिन काणा ने अरदीन पर हमला कर दिया।
पुरानी रंजिश के कारण हुई गोलीबारी
हमले की सूचना मिलने पर अरदीन का भाई और हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा बदमाशों का पीछा करता हुआ सवीना स्थित बरकत कॉलोनी पहुंचा। वहां आरोपी उस्मान ने फरदीन पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद घायल फरदीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सवीना पुलिस ने मामला दर्ज कर हथियार के स्रोत की पड़ताल की और इस अवैध नेटवर्क को खंगालते हुए हथियार बेचने वालों को पकड़ लिया। पुलिस अब अवैध हथियारों की इस सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।