फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur Murder Case Live: शहर में कर्फ्यू बढ़ाया, आज राजस्थान बंद का आह्वान, सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

Thu, 30 Jun 2022 05:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 30 Jun 2022 05:42 AM IST
खास बातें

उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Live Updates Tailor Kanhaiya Lal Killed News in Hindi
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

08:50 PM, 29-Jun-2022
राजस्थान में बने हालात को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई पार्टियों के नेता शामिल हुए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोई भी बड़ा नेता इसमें नहीं पहुंचा है। सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा, बैठक कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, भाकपा, निर्दलीय और किसान नेता सभी ने भाग लिया। सभी की राय थी कि इस बर्बर कृत्य से सभी मिलकर निपटें और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ने मामले की जांच एनआईए से कराने पर सहमति जताई है। 
07:42 PM, 29-Jun-2022
कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में 30 जून को राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का आह्वान भाजपा और प्रदेश में व्यापार मंडलों ने किया है। लोगों से अपील कर कहा गया है कि कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। बतादें कि इससे पहले जयुपर बंद का एलान किया गया था। 

इधर, उदयपुर में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। अब यह 30 जून रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी। उधर, राजसमंद में तलवार लगने से घायल कांस्टेबल कोमा में चला गया है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।   
विज्ञापन
06:25 PM, 29-Jun-2022
कल जयपुर बंद का आह्वान 
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कौशिक उर्फ अशोक ने जयपुर जिला कलेक्टर राजन विशाल को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा, इस मामले में सरकार त्वरित करवाई नहीं करती है तो सभी हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कौशिक ने कल 30 जून को जयपुर बंद का आह्वान किया।
05:19 PM, 29-Jun-2022
एनआईए ने अपने हाथ में ली मामले की जांच 
दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली है। दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंसी आतंकी और पाकिस्तानी एंगल की जांच कर रही है। 
04:29 PM, 29-Jun-2022
सीएम गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
उदयपुर हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम जयपुर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश में सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। बैठक में प्रदेश में बने हालात को लेकर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। उधर, डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि कन्हैलाल की हत्या में दो लोग मुख्य आरोपी हैं। उनके अलावा हमने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। हत्या के आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद उनके संपर्क में थे। 

04:10 PM, 29-Jun-2022
राजसमंद में कांस्टेबल की गर्दन पर मारी तलवार 
उदयपुर से सटे राजसमंद जिले के भीम इलाके में हत्या का विरोध कर रही भीड़ ने कॉन्स्टेबल पर तलवार से हमला कर दिया गया। विरोध के दौरान एक कांस्टेबल ने एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो उसने गर्दन पर तलवार मार दी। घायल कांस्टेबल को प्रारंभिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि राजसमंद के इसी भीम इलाके से मंगलवार को दोनों हत्यारे पकड़े गए थे। कांस्टेबल संदीप चौधरी पर हमले के बाद हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस दौरान लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया है। उधर, कांस्टेबल संदीप चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 29-Jun-2022

आतंकी हमला मानकर जांच जारी-राजस्थान डीजीपी

राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर ने कहा कि UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आतंकी हमला मानकर जांच जारी है। ट्रांस बॉर्डर कनेक्शन की जांच की जाएगी। एएसआई को सस्पेंड किया गया है।
03:02 PM, 29-Jun-2022

एनआईए ने केस किया दर्ज

सूत्रों के अनुसार उदयपुर हत्याकांड के सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं एनआईए ने हत्या को लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
02:53 PM, 29-Jun-2022

दोनों आरोपियों की दूसरे देशों से संपर्क

सीएम गहलोत ने उदयपुर की घटना पर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है। दोनों आरोपियों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। उदयपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच एनआईए करेगी। जिसमें राजस्थान एटीएस पूरा सहयोग करेगा।

02:48 PM, 29-Jun-2022

आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट

गहलोत सरकार ने उदयपुर की घटना में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। पुलिस जवान तेजपाल, नरेन्द्र, शौकत, विकास और गौतम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed