फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Constable Sandeep Chaudhary discharged from hospital Ajmer

Udaipur Killing: कांस्टेबल संदीप अस्पताल से घर पहुंचे, कन्हैया की हत्या के विरोध में हुई हिंसा में युवक ने मारी थी तलवार

Fri, 08 Jul 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Jul 2022 09:10 PM IST
सार

जेएलएन अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि कांस्टेबल संदीप चौधरी को मेडिकल बोर्ड ने जांच के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Constable Sandeep Chaudhary discharged from hospital Ajmer
अस्पातल से डिस्चार्ज होने पर दिखाया विक्ट्री साइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में उदयपुर से सटे राजसमंद में विरोध के दौरान गंभीर रूप से घायल हुंए कांस्टेबल संदीप चौधरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। हालाकि, डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। संदीप का अजमेर के राजकीय जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था। डिस्चार्ज होन पर संदीप ने इलाज, प्रमोशन, आर्थिक सहायता और शाबासी के लिए सरकार और अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


जेएलएन अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि कांस्टेबल संदीप चौधरी को मेडिकल बोर्ड ने जांच के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। संदीप की स्थिति में लगातार सुधार औरे जांच रिपोर्ट के सामान्य आने पर बोर्ड ने उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय किया था। सिर में लगे सारे टांके निकाल दिए गए हैं।  
विज्ञापन


दरअसल, कन्हैयालाल हत्या के विरोध में राजसमंद के भीम इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़क हो गई थी। कांस्टेबल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। इससे उनकी सिर में गंभीर चोट आई थी। कुछ दिन कोमा में रहने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
30 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घायल संदीप और उनके परिजनों से अस्पताल आकर मुलाकात भी की थी। उनकी बहादुरी को देखते  हुए उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed