फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Accused Riyaz was associated with Pakistanis Dawat-e-Islami organization

Udaipur Murder Case: नाम के साथ 'अत्तारी' लगाता है आरोपी रियाज, जानें दावत-ए-इस्लामी संगठन से क्या है इसका संबंध? 

Thu, 30 Jun 2022 10:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 10:36 AM IST
सार

दावत-ए-इस्लामी संगठन 194 देशों में फैला है। इसकी शुरुआत साल 1981 में पाकिस्तान के कराची से हुई थी।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Accused Riyaz was associated with Pakistanis Dawat-e-Islami organization
आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कन्हैयालाल की जान लेने वाला आरोपी मोहम्मद रियाज अपने नाम के साथ 'अत्तारी' लगाता है। इन अत्तारी का सीधा संबंध पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी संगठन से हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची में इस संगठन की शुरुआत साल 1981 में हुई थी। मौलाना इलियास अत्तारी ने कराची में इसका गठन किया था। आज इस संगठन के तार दुनिया के 194 देशों में फैले हुए हैं। इस संगठन से जुड़े लोग अपने नाम के साथ अत्तारी लगाते हैं। आरोपी रियाज भी अपने नाम के साथ अत्तारी लिखता है। आईए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हैं?  
विज्ञापन


दुनिया के 194 देशों में फैले दावत-ए-इस्लामी संगठन की शुरुआत साल 1981 में हुई थी। इसका गठन मौलाना इलियास अत्तारी ने किया था। इसके बाद से दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोग सभी लोग अपने नाम के साथ भी अत्तारी लगाने लगे। तब से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी चल रहा है। अपने नाम के साथ अत्तारी लगाने वाला आरोपी रियाज भी इसी संगठन का सदस्य है। एनआईए की जांच में भी यही सामने आया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई में मुख्यालय 
दावत-ए-इस्लामी संगठन भारत में भी काम कर रहा है। दिल्ली और मुंबई में इसके मुख्यालय हैं। सैयद आरिफ अली अत्तारी संगठन के विस्तार को लेकर देश में काम कर रहे हैं।    

देश में कैसे पहुंचा दावत-ए-इस्लामी? 
पाकिस्तान से उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल साल 1989 में भारत आया था। इसके बाद से दावत-ए-इस्लामी संगठन को लेकर देश में चर्चा शुरू हुई और फिर इसकी शुरुआत भी हो गई। तभी से यह संगठन देश में लगातार अपना विस्तार कर रहा है। 


पाकिस्तान ने आरोपों पर क्या कहा?
इधर, हत्याकांड को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि उदयपुर में हुई हत्या के बारे में हमने मीडिया के जरिए पता चला है। भारतीय मीडिया में हत्या करने वाले आरोपियों के संबंध पाकिस्तान के एक संगठन से बताए जा रहे हैं। हम इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। पाकिस्तान की इस सफाई में खास बात यह रही कि उसने दावत-ए-इस्लामी संगठन का नाम नहीं लिया। जबकि हत्या में शामिल दोनों आरोपियों का इसी संगठन से संबंध होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed