Jodhpur: RSS-BJP के सहयोग से उड़ान फाउंडेशन का ब्लू सिटी ब्लू परिंडे अभियान शुरू, लगाए जाएंगे हजारों परिंडे
उड़ान फाउंडेशन और मिट्टी वाला की ओर से ब्लू सिटी ब्लू परिंडे अभियान की शुरुआत की गई। यह पहला मौका है जब जोधपुर शहर की ब्लू थीम पर ही परिंडे भी ब्लू कलर के लगवाए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी शुरू हो गई है। गर्मी के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि पक्षियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें पीने के लिए पानी की सख्त जरूरत होती है और इस गर्मी के चलते जोधपुर में बहुत कम जगह ऐसा देखने को मिलता है, जहां परिंदों के लिए प्राकृतिक रूप से पानी पाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों की सेवार्थ उड़ान फाउंडेशन और मिट्टी वाला की ओर से ब्लू सिटी ब्लू परिंडे अभियान की शुरुआत की गई। यह पहला मौका है जब जोधपुर शहर की ब्लू थीम पर ही परिंडे भी ब्लू कलर के लगवाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को नेहरू पार्क से की गई।
RSS और BJP नेताओं ने बांटे परिंडे
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि पहले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख और विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सचिव महेंद्र दवे महेंद्र दवे, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, नगर निगम दक्षिण महापोर वनिता सेठ, दुर्गासिंह गहलोत, शम्भु सिंह चारण ने शहर वासियों को परिंडे वितरित किए। परिंडे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई है।
अलग-अलग जगहों पर जाकर लगाएंगे ब्लू थीम परिंडे
धनाडिया ने बताया कि आने वाले दिनों में इस भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के अलग-अलग वार्ड और मोहल्लों में जाकर इस ब्लू थीम परिंडे लगाए जाएँगे। साथ ही आमजन को परिंडे लगाने के साथ ही इसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
250 से ज्यादा लोग ले गए परिंडे और पूरी देखभाल का संकल्प भी लिया
धनाडिया ने बताया कि सामान्य परिंड़ों को ब्लू रंग में रंगने के पीछे की थीम यह थी कि इसमें पड़ा रहने वाला पानी जल्दी गर्म नहीं हो।साथ ही जोधपुर ब्लू सिटी की थीम भी साकार हो।गुरुवार को हुए कार्यक्रम में लोगों ने इतना पसंद किया कि एक ही दिन में 250 से ज्यादा लोग अपने घरों में लगाने के लिए यह परिंडे ले गए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद रविंद्र परिहार, योगेश व्यास, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरव जैन, गोपाल प्रजापत, चंद्रशेखर प्रजापत, निलेश सोनी, मनीष गौड़, सोभित राठी, अंकुश, कुणाल धनाडिया, मदन बोराणा, संदीप जोशी, हरीश भाटी, संदीप हर्ष, सुभाष विश्नोई, यश व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।