{"_id":"64a18488161f1d0f9d0598f4","slug":"ucc-for-development-and-prosperity-of-country-cp-joshi-says-will-protest-against-rajasthan-gehlot-government-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: UCC देश के विकास और समृद्धि के लिए, सीपी जोशी बोले- गहलोत सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: UCC देश के विकास और समृद्धि के लिए, सीपी जोशी बोले- गहलोत सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन
Sun, 02 Jul 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:37 PM IST
सार
सीपी जोशी ने कहा कि तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति से देश का विकास नहीं हो सकता। भाजपा समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाना चाहती है। कोई भी वर्ग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने की पत्रकार वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूसीसी देश के विकास और समृद्धि के लिए है। मोदी सरकार वही काम करेगी जो देशहित में होगा। भारत के संविधान में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख किया गया है। ऐसे में देश में दोहरी व्यवस्था कैसे चल सकती है।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा कि तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति से देश का विकास नहीं हो सकता। भाजपा समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाना चाहती है। कोई भी वर्ग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के ये विचार देश की समृद्धि को आधार देंगे। कुछ पार्टियों ने कसम खा रखी है कि भाजपा देशहित में कोई भी फैसला ले उसका विरोध करना है। विपक्ष को यह नहीं पता कि देश की जनता का मिजाज क्या है।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाने का काम क्या पहले नहीं हो सकता था, क्या वन नेशन वन टैक्स का निर्णय इंदिरा गांधी के समय नहीं हो सकता था। उस समय राजनैतिक लोगों को लगा कि देश से पहले पार्टी है। कहीं पार्टी का वोटबैंक ना चला जाए। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने नेशन फर्स्ट को लेकर काम किया है, तभी तो देश की जनता का विश्वास भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर है।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की विजय संकल्प टीम अनुभवी, ऊर्जावान, सर्वहितैषी, और समावेशी है। जिसमें सभी वर्गों से लोगों को दायित्व दिया गया है, जो कि आगामी 2023-24 के चुनावों मे टीम विजय संकल्प के साथ एकजुट होकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट, नाकारा, जंगलराज, पेपर लीक और झांसेबाज कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी पांच जुलाई को महिला मोर्चा जयपुर की सडकों पर थाली नाद के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी। 12 जुलाई को झुंझुंनू में कर्जमाफी का झूंठा वादा करने वाली सरकार के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने और पेपर लीक के खिलाफ अजमेर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।