फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two youths who raised provocative slogans in front of Collectorate arrested Udaipur

Udaipur: कलेक्ट्रेट के सामने भड़काऊ नारे लगाने वाले समुदाय विशेष के दो युवक गिरफ्तार, पहले से भी दर्ज हैं कई केस

Wed, 13 Jul 2022 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Jul 2022 09:08 PM IST
सार

20 जून को समुदाय विशेष के मौन जुलूस में कलेक्ट्रेट के सामने दोनों युवकों ने भड़काऊ नारे लगाए थे। 

विज्ञापन
Two youths who raised provocative slogans in front of Collectorate arrested Udaipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर 20 जून को मौन जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में भुपालपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को गुलाम दस्तगीर पुत्र मोइनुद्दीन रिजवी निवासी सिलावटवाडी घंटाघर हाल लाल मगरी अंबा माता और हाफिज कादरी पुत्र हबीब खान निवासी दीवान शाह कॉलोनी पटेल सर्किल सूरजपोल को पकड़ा है। 

विज्ञापन


उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 20 जून को समुदाय विशेष के मौन जुलूस में कलेक्ट्रेट के सामने 'सिर तन से जुदा करने' जैसे नारे लगाए गए थे। धार्मिक वैमनस्यता फैलाकर नरसंहार जैसे अपराध के लिए प्रेरित करने वाले नारे लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भुपालपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देख एसपी शर्मा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए निर्देश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर, सीओ नगर पूर्व शिप्रा राजावत के सुपरविजन और थाना अधिकारी हनुवंत सिंह सोढा के नेतृत्व में थाना भुपालपुरा से एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर कुछ अभियुक्तों को नामजद कर मंगलवार को आरोपी गुलाम दस्तगीर और हफीज कादरी को गिरफ्तार किया है। गुलाम दस्तगीर के खिलाफ पहले से दस 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। हफिज कादरी के धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का एक केस पहले से दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed