{"_id":"6287d723ea16f81df629ceb5","slug":"two-youths-fell-from-roof-of-four-storey-house-in-jaipur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शराब पार्टी के बाद दो दोस्तों में झगड़ा, चार मंजिला मकान से नीचे गिरे, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शराब पार्टी के बाद दो दोस्तों में झगड़ा, चार मंजिला मकान से नीचे गिरे, मौत
Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
सार
पुलिस का मानना है कि 40 फीट नीचे गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उठने का प्रयास किया, लेकिन उठ नहीं पाए, आखिर में दोनों की मौत हो गई। सुबह एक युवक छत पर पहुंचा तो उसने शव पड़े हुए देखे।
विज्ञापन
मृतक मनोज और संजय मीना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में दो लड़कों में शराब पार्टी के बाद चार मंजिला अपार्टमेंट की छत पर झगड़ा हो गया। झगड़ा करते-करते दोनों छत से नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पास के मकान की छत पर दोनों शव पड़े हुए मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसरोवर किरण पथ स्थित एक अपार्टमेंट के पीछे मकान की छत पर दो लड़कों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान मनोज मीना (23) भीलवाड़ा और संजय मीना (24) जहाजपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संजय घटनास्थल के पीछे ही स्थित चार अपार्टमेंट में किराए पर रहता था। वहीं मनोज मीना भी पास में ही किराए पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि संजय और मनोज गुरुवार शाम को पार्टी के लिए शराब खरीदकर लाए थे। रात को दोनों ने एक दोस्त के साथ मिलकर पार्टी की। उनके कमरे में बना हुआ खाना भी मिला है। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद तीसरा साथी अपने घर चला गया। इसके बाद संजय और मनोज अपार्टमेंट की छत पर पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया, दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। झगड़ा करते-करते दोनों छत से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि 40 फीट नीचे गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उठने का प्रयास किया, लेकिन उठ नहीं पाए, आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह एक युवक छत पर पहुंचा तो उसे शव पड़े हुए मिले।