फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two youth drowned in Tonk went into deep water while taking a bath

Rajasthan: बनास नदी में डूबे दो दोस्त, नहाते समय गहरे पानी में चले गए

Thu, 01 Sep 2022 09:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:48 AM IST
सार

दोनों युवकों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। इस दौरान दोनों नदी में नहाने उतर गए। दोनों जब नदी से बाहर नहीं आए तो दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
two youth drowned in Tonk went into deep water while taking a bath
दो दोस्त डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

टोंक के भुणा जी मंदिर के पास बनास नदी में बड़ा हादसा हो गया। दो दोस्तों की नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों बाइक से घूमने के लिए आए थे।

विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि मृतक कैलाश पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी भंवर सागर झिलाय और दिलकुश पुत्र सांवरलाल निवासी बासेड़ा कोटखावदा जिला जयपुर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ बुधवार को घूमने आए थे। ऐसे में दोनों नहाने के लिए बनास नदी में उतर गए, जहां गहरे में पानी में चले गए।
विज्ञापन


दोनों युवकों के दिखाई नहीं देने पर दोस्तों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने देर शाम दोनों शवों को बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार सुबह दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक कैलाश और दिलखुश के साथ चार अन्य दोस्त बाइक पर घूमने के लिए बनास नदी पर आए थे। सभी दोस्त कोटखावदा से रवाना हुए थे और बीच रास्ते में कैलाश को साथ लिया था। इस घटना से परिवार जनों में कोहराम मच गया और शवों के मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed