फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two years old sick with hot bars by mother in bhelwara

अंध विश्वास ऐसा कि कलेजे के टुकड़े के कलेजे को गर्म सलाखों से दाग दिया

Tue, 14 Mar 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 14 Mar 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
two years old sick with hot bars by mother in bhelwara
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा के करेड़ा थाना इलाके में अंधविश्वास के चलते गांव रतनपुरा में दो साल के बच्चे को गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


तबियत बिगड़ने से मासूम को अजमेर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।  पुलिस के अनुसार करेड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी रतन लाल रंगास्वामी के दो साल के बेटे राहुल को सर्दी जुकाम के चलते निमोनिया हो गया। दवा देने के बावजूद उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। तब उसकी मां ने ही को सरिया गर्म किया और राहुल के कलेजे पर दाग दिया। इससे राहुल की तबीयत और बिगड़ गई।

हालत गंभीर होने पर परिजन बच्चे को करेड़ा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। लेकिन उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। बाद में, उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर करेड़ा थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर सुमन त्रिवेदी अस्पताल पहुंची। राहुल की मां मेमा ने बातचीत में कहा कि वह बच्चे को पलंग पर सुलाकर बाहर गई थी। पीछे से कोई और बच्चे के कलेजे को दाग गया। लेकिन पुलिस अधिकारियों और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी को बच्चे की मां की बातों पर यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती करने पर मां ने बताया कि सर्दी जुकाम से राहुल को आराम नहीं मिल रहा था। तबियत लगातार बिगड़ने पर उसने केलू गरम कर दाग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed