फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two trains passing through Kota from February 1 to 8 canceled

राजस्थान: एक से आठ फरवरी तक कोटा से गुजरने वाली ये ट्रेनें निरस्त, जानें क्या है वजह

Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

बिलासपुर मंडल में प्री और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इस संबंध में रेलवे प्रशासन ने गाड़ियों के नाम और नंबर सहित सूचना जारी कर दी है। 

 

विज्ञापन
Two trains passing through Kota from February 1 to 8 canceled
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रूपोंद-झलवारा रेलखंड पर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए 1 से 4 फरवरी तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। वहीं 5 से 8 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण  इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कोटा मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये गाड़ी होंगी निरस्त
1. गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 फरवरी और गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के कोटा, बारां, गुना, मालखेड़ी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है। 
विज्ञापन


2. गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 और 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
यह गाड़ी पमरे के सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है। रेल प्रसासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्री रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस 139 से ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed