{"_id":"633d8ab70d4e251f2007de13","slug":"two-smugglers-arrested-in-jalore-19-kg-opium-and-11-98-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सरकारी शिक्षक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 19 किलो अफीम का दूध और 11.98 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सरकारी शिक्षक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 19 किलो अफीम का दूध और 11.98 लाख बरामद
Wed, 05 Oct 2022 07:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 07:16 PM IST
सार
तस्कर कैलाश चंद्र एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। बरामद किए गए अफीम के दूध, नगद रुपये और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालोर जिले की स्पेशल पुलिस टीम और थाना चितलवाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित चारणीम गांव के पास क्रेटा कार में सवार गवर्नमेंट स्कूल के शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी मात्रा में अफीम का दूध और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से प्राप्त 11 लाख 98 हजार रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सांचौर सर्किल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन साहो चलाया जा रहा है। चितलवाना थाना इलाके में हुई इस कार्रवाई के लिए थाना अधिकारी जसराज और डीएसटी प्रभारी लालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
एसपी अग्रवाला ने बताया कि मंगलवार की रात तकनीकी सूचना पर गठित टीम ने नेशनल हाईवे पर चारणीम गांव के पास एक क्रेटा कार को रुकवाया। इस दौरान कार की तलाशी में 18 किलो 995 ग्राम अफीम का दूध और 11 लाख 98 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार तस्कर श्रवण कुमार विश्नोई पुत्र रूगनाथ राम (38) निवासी रतनपुरा और कैलाश चंद्र बिश्नोई पुत्र हरिश्चंद्र (34) निवासी सेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कैलाश चंद्र बिश्नोई एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। बरामद किए गए अफीम के दूध, नगद रुपये और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।