{"_id":"6453286d2869d1ac98070679","slug":"two-smugglers-arrested-at-international-border-near-sri-ganganagar-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के लिए वर्चुअल कॉल के जरिए भेज रहे थे लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के लिए वर्चुअल कॉल के जरिए भेज रहे थे लोकेशन
Thu, 04 May 2023 09:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 May 2023 09:07 AM IST
सार
भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेजते हुए बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर तीन मई की रात में भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर रात को खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर के पास पहुंचे और वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेज रहे थे, ताकि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों हीरोइन की तस्करी की जा सके।
विज्ञापन
विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस ने गांव 23 केडी में संयुक्त नाकाबंदी कर रखी थी। वर्तमान समय में पंजाब के तस्कर गंगानगर जिले की भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हेरोइन और अवैद्य हथियारों की तस्करी की वारदात कर रहे हैं। पकड़े गए तस्करों की पहचान राजपाल सिंह पुत्र हरमेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी डोना मताड़ जिला फिरोजपुर पंजाब और अमरजीत पुत्र गुरदीप सिंह निवासी राजाराय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई इनके पास से एक देशी कट्टा एक कारतूस, भारतीय मुद्रा, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी बीएसएफ ने बताया कि बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस विशेष आसूचना के आधार पर बेहतरीन कार्य कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। राठौड़ ने बताया कि अभी हाल ही में जी ब्रांच की सूचना के आधार दीपेन्द्र सिंह शेखावत, उप कमांडेंट के नेतृत्व में सीमा चौकी के टीबा के पास से दो किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ चार पंजाब के तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन