फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two smugglers arrested at international border near Sri Ganganagar

Sri Ganganagar: अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के लिए वर्चुअल कॉल के जरिए भेज रहे थे लोकेशन

Thu, 04 May 2023 09:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 May 2023 09:07 AM IST
सार

भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेजते हुए बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two smugglers arrested at international border near Sri Ganganagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर तीन मई की रात में भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर रात को खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर के पास पहुंचे और वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेज रहे थे, ताकि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों हीरोइन की तस्करी की जा सके।

विज्ञापन


विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस ने गांव 23 केडी में संयुक्त नाकाबंदी कर रखी थी। वर्तमान समय में पंजाब के तस्कर गंगानगर जिले की भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हेरोइन और अवैद्य हथियारों की तस्करी की वारदात कर रहे हैं। पकड़े गए तस्करों की पहचान राजपाल सिंह पुत्र हरमेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी डोना मताड़ जिला फिरोजपुर पंजाब और अमरजीत पुत्र गुरदीप सिंह निवासी राजाराय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई इनके पास से एक देशी कट्टा एक कारतूस, भारतीय मुद्रा, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी  बीएसएफ ने बताया कि बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस विशेष आसूचना के आधार पर बेहतरीन कार्य कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। राठौड़ ने बताया कि अभी हाल ही में जी ब्रांच की सूचना के आधार दीपेन्द्र सिंह शेखावत, उप कमांडेंट के नेतृत्व में सीमा चौकी के टीबा के पास से दो किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ चार पंजाब के तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed