फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two real brothers died due to drowning in mine water in Ajmer

Rajasthan:खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, स्कूल से लौटते समय नहाने गए थे दोनों बच्चे

Fri, 08 Jul 2022 03:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

बच्चे स्कूल से घर जाने के बजाय खदान में नहाने चले गए थे। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढते-ढूंढते खदान पहुंचे, जहां बच्चों के जूते और बैग मिले। जिससे उनके डूबने का पता चला।

विज्ञापन
Two real brothers died due to drowning in mine water in Ajmer
अजमेर में दो भाई डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर जिले के ब्यावर स्थित रावला बाडिया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खदान में नहाने गए थे। बच्चों के डूबने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान (10) और आरिफ खान (7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोनों बच्चे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए और डूब गए। जब दोनों समय पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। खदान के पास दोनों बच्चों के बैग और जूते मिले। जिसके बाद परिजनों ने खदान की तलाशी ली तो दोनों बच्चों के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक के पिता मुस्ताक गांव में ही खेती बाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल (14) है। जबकि दूसरे नंबर पर अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा चार का छात्र था, जबकि आरिफ कक्षा दो में पढ़ रहा था। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया और राजकीय अमृतकौर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed