फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two Rajasthani died in Amarnath Cloud Burst Retired CI of Sri Ganganagar flowed while saving people

Amarnath Cloud Burst: फर्ज के लिए जान कुर्बान, राजस्थान के रिटायर्ड सीआई लोगों को बचाते-बचाते बहे, समधन की मौत

Sat, 09 Jul 2022 12:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 09 Jul 2022 12:14 PM IST
सार

अमरनाथ हादसे में राजस्थान के दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें श्रीगंगानगर के ट्रैफिक थाने के पूर्व इंचार्ज सुशील खत्री और उनकी रिश्तेदार शामिल हैं। खत्री नौ दिन पहले ही रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
two Rajasthani died in Amarnath Cloud Burst Retired CI of Sri Ganganagar flowed while saving people
रिटायर्ड सीआई सुशील खत्री - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो लोग श्रीगंगानगर के हैं। श्रीगंगानगर के ट्रैफिक थाने के पूर्व इंचार्ज सुशील खत्री और उनकी रिश्तेदार सुनीता वधवा की मौत हुई है। खत्री पुलिस की नौकरी से नौ दिन पहले ही रिटायर हुए थे। जिसके बाद वे परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीगंगानगर के रिटायर्ड सीआई सुशील खत्री (61) मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले थे। वे श्रीगंगानगर में ही तैनात थे और 30 जून को ही रिटायर हुए थे। अमरनाथ यात्रियों का जत्था तीन जुलाई को श्रीगंगानगर से रवाना हुआ था। इसी जत्थे के साथ सुशील और उनका परिवार अमरनाथ की यात्रा पर निकला था। अमरनाथ में गुफा पर पहुंचने के बाद जत्थे में शामिल यात्रियों ने लंगर में विश्राम किया। उसी दिन शाम को जनसैलाब आया और टेंट बहने लगा। सुशील खत्री, उनकी समधन सुनीता और सुनीता के पति मोहनलाल सहित श्रीगंगानगर के कई लोग मौजूद मौके पर मौजूद थे। रिटायर्ड सीआई सुशील खत्री ने अंतिम समय तक अपना फर्ज निभाया। उन्होंने सैलाब में बहते लोगों को बचाया। इसी दौरान वो खुद बह गए। हादसे में उनकी रिश्तेदार सुनीता वधवा की भी जान चली गई।

विज्ञापन


वहीं सुनीता वधवा के पति मोहनलाल वधवा अभी भी लापता हैं। श्रीगंगानगर की अमरनाथ लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष नवनीत शर्मा का कहना है कि श्रीगंगानगर के एक-दो और लोगों के लापता होने की संभावना है। यात्रा में शामिल दो-तीन अन्य लोगों के भी लापता होने की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कई अन्य श्रद्धालु अभी लापता बताए जा रहे हैं। कोटा-भरतपुर सहित राजस्थान के अन्य जिलों के सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed