{"_id":"649990b16b476cb21f0984c4","slug":"two-people-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-car-driver-in-dholpur-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: नशे में धुत कार चालक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, टायर फटने के बाद भी कार ले भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: नशे में धुत कार चालक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, टायर फटने के बाद भी कार ले भागा आरोपी
Mon, 26 Jun 2023 06:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:52 PM IST
सार
धौलपुर में एनएच 123 यूपी सीमा पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास शराब के नशे में कार चालक ने रॉन्ग साइड में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पेट्रोल पंप में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में एनएच 123 यूपी सीमा पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड में बाइक को टक्कर मारी दी। बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर हादसे के बाद मारुति ब्रेजा कार के टायर फट गए। फटे हुए टायर के साथ ही कार चालक भाग खड़ा हुआ और नजदीक पेट्रोल पंप पर कार खड़ी कर मौके से फरार हो गया। कार के अंदर चार लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोगों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे के मढ़ी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र कुशवाहा पुत्र श्रीलाल कुशवाह और 26 वर्षीय पवन कुशवाह पुत्र नत्थीलाल कुशवाह रविवार को भरतपुर जिले के रुदावल कस्बे में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। एनएच 123 पर सिद्ध बाबा मंदिर के नजदीक रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने बाइक सवार दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार के टायर भी फट गए। कार चालक फटे टायर के साथ ही गाड़ी चलाकर वहां से भाग निकला। आगे नजदीक के पेट्रोल पंप गाड़ी को खड़ी करके मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार में चार जने बताए जा रहे हैं, जिन्होंने शराब का सेवन भी किया था। घटनास्थल पर राहगीर रुक गए। उन्होंने दुर्घटना की सूचना आगरा जिले की जगनेर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मृतकों की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। मौत की खबर सुनकर दोनों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया। भागे दौड़े परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। जगनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन