फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two people died in bus collided with rock in Rajsamand

Rajasthan: गहलोत की सड़क सुरक्षा पर बैठक के 12 घंटे के भीतर बड़ा हादसा, राजसमंद में बस चट्टान से टकराई, दो की मौत

Wed, 20 Apr 2022 12:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 20 Apr 2022 12:46 PM IST
सार

राजसमंद में बस चट्टान से टकरा गई। हादसे में 70 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 120 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
Two people died in bus collided with rock in Rajsamand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजसमंद-पाली जिले की सीमा पर बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस चट्टान से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

Two people died in bus collided with rock in Rajsamand
हादसे में घायल लोग - फोटो : Social Media

ड्राइवर को नींद होने से हुआ हादसा
हादसा देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर हुआ है। प्राइवेट स्लीपर बस इंदौर से जोधपुर जा रही थी। इसी दौरान पंजाब मोड़ के पास यूटर्न लेते समय बस चट्टान से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई। इसी वजह से हादसा हुआ। बस में 120 लोग सवार थे। दुर्घटना में 26 घायल को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जबकि सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर भेज दिया गया। जबकि 32 घायलों को पाली जिला चिकित्सालय भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजसमंद और पाली जिला प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुट गए हैं। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। दोनों मृतकों के शवों को चारभुजा सीएससी की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन

सीएम ने की थी रोड सेफ्टी को लेकर मीटिंग

मंगलवार को ही झुंझुनू के गुढ़ागोड़जी में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोड सेफ्टी को लेकर हाईलेवल बैठक की। जिसमें रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने का फैसला किया है। यह कमेटी हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने का रोडमैप बनाकर इसे लागू करने का फैसला किया था। 

 

बैठक में सीएम गहलोत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार पूरा परिवार खत्म हो जाता है। इसकी पीड़ा वही महसूस कर सकता है, जिसने हादसों में अपने परिजनों को गंवाया हो। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत विचलित करने वाली होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed